सोनभद्र, मई 16 -- दुद्धी। स्थानीय कस्बा और आसपास के इलाकों में किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद अब और गहराता चला जा रहा है। अनपरा निवासी किन्नर गुलशन उर्फ पूजा ने तहसील दिवस पर शिकायती पत्र देकर अपनी और अपने गुरुओं की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि एक दूसरे गुट द्वारा लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रहा है। आरोप है कि दूसरे गुट के किन्नरों पर कई मुकदमें भी पूर्व में दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी भी नहीं की जा रही है। दूसरे गुट के किन्नर लगातार उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इस कारण उसके पूरे पीड़ित समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हैं। उन्होंने दूसरे गुट के किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर चमेली, राधा नंद गिरि, कजरी, करूणा, रानी,...