देहरादून, मई 3 -- भाजपा नेत्री दर्जाधारी राज्य मंत्री रजनी रावत ने नगर निगम द्वारा किन्नरों की बधाई को 5100 रुपये फिक्स करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। रजनी रावत ने कहा कि शहर में किन्नरों के भेष में बाहर से अनेक आसामाजिक तत्व आते हैं। जो इस तरह की मनमानी करते हैं। वह इसे गलत मानती हैं। वह अपने समुदाय में शामिल किन्नरों को अपने जजमानों को परेशान न करने को लेकर लगातार कहती रहती हैं। इसे लेकर अनेक बार वह बैठकें भी कर चुकी हैं। जहां तक नगर निगम का सवाल है तो उन्हें किन्नरों की बधाई के मुद्दे पर किन्नरों का पक्ष भी सुनना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.