बिजनौर, मई 14 -- कस्बा झालू में किन्नरों द्वारा कथित जबरन वसूली के विरोध में अब स्थानीय लोगों ने संगठित होकर अभियान तेज कर दिया है। नागरिकों ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए झालू एवं ग्रामीण समाज सुधार कमेटी के गठन की घोषणा की। मंगलवार की देर शाम आयोजित मीडिया से वार्ता करते हुए ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में आम लोगों से कथित रूप से जबरन धन वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा दबाव बनाकर धन मांगना गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक शौचालय में बना दी कैंटीनजबरन वसूली के खिलाफ नाराजगी प्रेस वार्ता में आरोप लगाया गया कि हाल ही में कुछ लोग एक पटाखा फैक्ट्री में पहुंचे और वहां धनराशि की मांग करने लगे। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक की कुर्सी पर बैठकर द...