किनौनी चीनी मिल में अधिकारी पर हमला, मुकदमा दर्ज
मेरठ, मार्च 11 -- रोहटा क्षेत्र के किनौनी स्थित बजाज हिन्दुस्तान की रिफाइनरी स्टेशन पर चेकिंग के दौरान संविदा कर्मचारी द्वारा मंगलवार रात अधिकारी पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में अधिकारी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि रिफाइनरी स्टेशन पर तैनात अधिकारी राजीव कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर मौजूद संविदा कर्मचारी विकल मोरल पुत्र राजेन्द्र सिंह से वाल्व बंद करने के बारे में पूछताछ कर रहे थे। आरोप है कि इस पर कर्मचारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।शिकायत के अनुसार बाद में रात करीब 1:45 बजे जब अधिकारी दोबाराचेकिंग के लिए पहुंचे तो आरोपी कर्मचारी ने पीछे से रॉड से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए भेजा गया।पीड़ित की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.