मेरठ, अप्रैल 4 -- किनौनी चीनी मिल ने पेराई सत्र का एक दिन और बढ़ा दिया है। रविवार देर शाम गन्ना पेराई कर बंद होगी। शनिवार को 40 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की गई है। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने बताया कि किनोनी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना विभाग की टीमें भेजकर खड़े गन्ने का सर्वे कराया गया तो कुछ किसानों के पास खेत में गन्ना खड़ा मिला। जिसे लेकर किनोनी चीनी मिल को पेराई के लिए एक दिन के लिए ओर बढ़ाते हुए अब रविवार शाम तक क्षेत्र का समस्त गन्ना खरीदने के बाद पेराई सत्र चीनी मिल बंद करेगी। शनिवार को चीनी मिल ने 40 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की है।चीनी मिल ने चालू सत्र में 1.45 करोड़ गन्ने की पेराई करते हुए 11.22 प्रतिशत की औसत रिकवरी पर 16 लाख 10 हजार चीनी के बोरो का उत्पादन किया है। जो गत वर्ष के सापेक्ष पेराई 20 लाख कुंतल कम की है।उन्होंने...