देवघर, अप्रैल 16 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुंडी पंचायत के किनायडीह में दो दिन अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। जिससे दो किसान के द्वारा रखे गए पुवाल के चक्की में आग पकड़ गई और पूरा पुवाल जल गया। किसान निर्मल मंडल व किशोर मंडल ने बताया कि उसके पुवाल चक्की में आग लगने से दोनों का कुल करीब 1500 पुवाल का आंटी जल गया। वहीं पास में जलावन व कीमती लकड़ी में भी आग फैल गया। जिससे सब जलकर राख हो गया। जिससे किसान परेशान रहे। कहा मवेशी का सालभर का भोजन हेतु पुवाल रखे थे, जो जलकर सारा ख़त्म हो गया। आग का कारण नहीं बता सका। कहा कि पहला आग बीते रात्रि के करीब दस बजे के बाद लगा और दूसरा उसी रात के भोर करीब तीन बजे लगा। हो हल्ला होने पर ग्रामीण जुटे तब जाकर कुआँ में पम्पसेट लगाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। नहीं तो अन्य घरों में आग फैल सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.