कानपुर, जनवरी 28 -- साकेतनगर डब्ल्यू वन ब्लॉक में बुधवार तड़के जर्जर एचटी लाइन गिरने से दो कारें जलकर खाक हो गईं। लाल कालोनी निवासी शोएब अहमद की साकेतनगर में पुरानी कारों की खरीद फरोख्त का व्यापार है। शोएब ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व दुकान में कानपुर देहात के अकबरपुर के एएस इंटरप्राइजेज के अखिलेश की बोलेरो गाड़ी और जाजमऊ निवासी मुशीर अहमद लारी की हांडा सिटी कार बिकने के लिए आई थी। बुधवार तड़के दोनों दुकान के बाहर खड़ीं थीं, सूचना मिली कि कारों में आग लग गई है। पहुंचने पर दुकान के सामने से गुजरी एचटी लाइन कारों के ऊपर पड़ी थी। कार धू-धूकर जल रही थीं, आग ने बाहर की प्लास्टिक शेड को भी अपनी चपेट में ले रखा था। मौके पर पहुंची दमकल की आग पर काबू पाया। शोएब के मुताबिक, सीएम ग्रि़ड सड़क का निर्माण चल रहा है, ठेकेदार ने दो दिन पहले आसपास के पेड...