कानपुर, नवम्बर 9 -- कानपुर दक्षिण। जूही सफेद कॉलोनी में चोरों ने बंद घर से नकदी और जेवर समेत 3 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार अपने पैत्रक गांव गया था। पड़ोसी ने गेट का ताला टूटा देखा तो भवन स्वामी के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने शुरु किए। किदवई नगर थानाक्षेत्र के जूही सफेद कॉलोनी निवासी अमित राय ने बताया कि बीते 27 अक्तूबर को वह अपने पैत्रक आवास गए थे। परिवार भी साथ में ही था। इधर, बीते सात नवंबर को पड़ोसी इंदर सिंह ने फोन करते हुए बताया कि मकान के गेट के ताले टूटे हुए हैं, अंदर कमरे के दरवाजे भी खुले हैं। इसपर गांव से घर पहुंचे तो कमरे के दरवाजों और अंदर रखी अलमारियों के ताले टूटे थे। घर में रखे दो सोने के सिक्के, पांच चांदी के सिक्के और लगभग 70 हजार रुपये गायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.