धनबाद, अप्रैल 20 -- उत्सव भवन में आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेला रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। पूरे आयोजन के दौरान साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों का उत्साह देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमियों, बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। समापन समारोह में साहित्यकार डॉ संगीता नाथ ने कहा कि किताब से बढ़कर कोई सच्चा मित्र नहीं होता। उन्होंने बच्चों को पढ़ने की आदत विकसित करने और रुचि के अनुसार अध्ययन करने की प्रेरणा दी। वहीं जोहार कलमकार मंच झारखंड की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि पुस्तकों से ही समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित होती है।कार्यक्रम में समय इंडिया नई दिल्ली के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने अतिथियों का स्वागत किया। इस पुस्तक मेले के दौरान चित्रांकन, कविता, कहानी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं...