लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ। नामचीन पब्लिकेशन भारती भवन पब्लिशर्स, धनपत राय पब्लिकेशन व न्यू सरस्वती हाउस की नकली किताबों की बिक्री के मामले में नया मोड़ आया है। रामा बुक डिपो के मालिक राजकुमार मेहरोत्रा ने मंगलवार को बताया कि उनके पास पुस्तक खरीद के सारे साक्ष्य और बिल हैं। उन्होंने खरीद का भी भुगतान किया है। कुछ किताबें मथुरा के विक्रेता से और कुछ ऑनलाइन खरीदी थी। गलत आरोप लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिल, बाउचर लेकर वह पुलिस के पास भी गए थे। पुलिस ने पब्लिकेशन हाउस के अधिकारी के साथ दुकान में तलाशी ली थी। दुकान से जब्त की गई 312 पुस्तकों में से 30 मंगलवार को पुलिस ने वापस भेजवा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.