धनबाद, अप्रैल 21 -- जिले के सभी पब्लिक स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो गई है। बच्चों ने किताब-कॉपी समेत अन्य स्टेशनरी की खरीदारी कर ली है। 50 से 60 फीसदी बच्चों ने नए सत्र के लिए एनुअल फीस भी जमा कर दी है। ऐसे में अब जिला प्रशासन जागा है। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने 22 अप्रैल को जिले के पब्लिक स्कूलों की प्राचार्यों व जिलास्तरीय शुल्क समिति की बैठक बुलाई है। 22 अप्रैल को दो बैठक होगी। पहली बैठक तीन बजे से डीसी की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय शुल्क समिति की। वहीं दूसरी बैठक चार बजे से निजी स्कूलों के प्राचार्यों की होगी। यह भी पढ़ें- यह कैसी शुल्क नियामक समिति, स्कूल मर्जी से बढ़़ा लेते फीस शुल्क समिति में धनबाद-गिरिडीह सांसद व धनबाद के सभी छह विधायकों के साथ अधिकारी समेत अन्य शामिल हैं।अभिभावकों का कहना है कि आखिर प्रत्येक वर्ष पब्लिक स्कू...