गौरीगंज, अप्रैल 11 -- अमेठी। प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताब कॉपी और फीस के नाम पर की जा रही मनमानी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में डीएम संजय चौहान ने स्कूल संचालकों को किताब-कॉपी के लिए किसी खास दुकान से ही खरीदारी के लिए दबाव न डालने के साफ़ निर्देश दिए हैं। बैठक में अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया गया कि अब कोई भी स्कूल बच्चों को किसी खास दुकान से किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म या स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेगा। स्कूल केवल सूची जारी करेंगे, लेकिन खरीदारी कहीं से भी की जा सकेगी। इसके पालन के लिए सभी विद्यालयों को शपथ पत्र देना होगा। समिति ने यह भी साफ किया कि स्कूल अपनी फीस मनमाने ढंग से नहीं बढ़ा पाएंगे। उन्हें पहले अपनी शुल्क संरचना समिति के सामने रखनी होगी और मंजूरी मिलने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.