मऊ, अप्रैल 11 -- मऊ। जिले में विभिन्न स्कूलों की ओर से किबात और ड्रेस के नाम अभिभावकों से धनउगाही किए जाने के संबंध में रकौली निवासी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को कई अभिभावकों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंप कर इन पर अंकुश लगाए जाने की मांग की हैं। अभिभावकों का आरोप है कि निजी विद्यालय कमीशन के चक्कर में छात्रों को बाध्य कर रहे हैं कि उनके संस्थान से ही किताब व निर्धारित दुकान से ड्रेस खरीदें। जिससे अभिभावकों के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। जबकि इस बाबत जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने अभी दो दिन पूर्व कुछ चिन्हित दुकानों पर छापा मारकर कमीशन के खेल पर अंकुश लगाने का सार्थक पहल की थी। ------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...