जौनपुर, सितम्बर 2 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई अब केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं रहेगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अलग-अलग हुनर और जीवन कौशल सिखाने के लिए 850 विद्यालयों में 10 बैगलेस डे (बिना बैग वाले दिवस) आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों बच्चे स्कूल तो आएंगे, लेकिन उनके कंधे पर स्कूल बैग नहीं होगा। इसके बजाय उन्हें गतिविधियों के माध्यम से सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बैगलेस डे के लिए शासन ने प्रति विद्यालय 65 सौ रुपये की धनराशि दी जाएगी। जिलें के 850 विद्यालयों के लिए 55.25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। गतिविधियों के लिए जरूरी सामग्री की व्यवस्था विद्यालय स्तर से की जाएगी। प्रधानाध्यापकों को आयोजन की जिम्मेदार...