हजारीबाग, अप्रैल 2 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । शहर में साहित्यिक उत्सव का माहौल पूरी तरह तैयार हो चुका है। सजे-धजे स्टालों और रंगीन सजावट के बीच चार दिवसीय हजारीबाग पुस्तक मेले का उद्घाटन आज किया जाएगा। मेले का शुभारंभ जिले के शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन और जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार करेंगे । कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में यह उद्घाटन कार्यक्रम होगा। टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (डायट), झील रोड परिसर में आयोजित इस पुस्तक मेले में देश के प्रतिष्ठित प्रकाशनों की उ पुस्तकों का भंडार पाठकों के लिए उपलब्ध रहेगा। मेले में कई नामचीन प्रकाशकों की चर्चित और लोकप्रिय किताबें एक ही स्थान पर मिलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...