शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ निजी स्कूलों द्वारा मनमानी करते हुए पुस्तकों की सूची बदलने और अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अभिभावकों की शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर डीआईओएस हरवंश कुमार ने जिले के छह स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। जांच के बाद प्राप्त रिपोर्ट में श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ पर पुस्तकों की सूची बदलने, जलालाबाद के गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल पर निर्धारित स्थान से किताबें बेचने और मसूरी इंटरनेशनल स्कूल पर विद्यालय परिसर के अंदर से किताबों की बिक्री करने का दोष सिद्ध पाया गया। जांच समिति ने इन तीनों विद्यालयों को अधिनियम का उल्लंघन करते हुए पाया, जिसके चलते प्रत्येक विद्यालय पर एक-एक लाख रुपये का जुर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.