नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने नामी पब्लिशिंग कंपनियों की कॉपीराइट किताबों की अवैध छपाई और बिक्री करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना 67 वर्षीय ज्वाला प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन कर नकली किताबें छापता और बेचता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि प्रकाशकों की किताबों की अवैध छपाई कर उन्हें बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रकाशक के अधिकृत प्रतिनिधि के साथ रोहिणी सेक्टर-16 में छापामार कर 8,593 नकली किताबें बरामद की हैं। जांच के दौरान पास के एक अन्य ठिकाने से 11,544 और नकली किताबें जब्त की गईं। इस तरह कुल बरामदगी 20,137 से अधिक किताबों की हुई। पूछताछ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.