किताबों, कविताओं और संवादों से आबाद हो रहा साहित्य पेड़
नई दिल्ली, मई 24 -- -युवाओं को कविताओं से जोड़ने की पहल के साथ शुरू हुआ हर रविवार को साहित्य पेड़ के नीचे कविता पाठ - 150 रविवार से हो रहा है काव्य पाठ, प्रत्येक रविवार आते हैं नए कवि नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय राजधानी के मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर फार परफार्मिंग आर्ट्स के बाहर खड़ा सप्तपर्णी (स्कॉलर ट्री)का पेड़्र, उसके नीचे सजी किताबें, उनके बीच कविता करता कवि और बिना किसी औपचारिकता से उसे घेरकर सुनते श्रोता। मंडी हाउस की सांस्कृतिक हलचलों के बीच हर रविवार इस पेड़ के नीचे कवि, नाटककार, कलाकार और साहित्य प्रेमी जुटते हैं। यहां बिना किसी मंच, शुल्क या औपचारिकता के कविता पाठ होता है। इस रविवार यह आयोजन अपने 150वें रविवार तक पहुंच गया। यहां वर्षों से खड़ा यह यह पेड़ कविता, कहानियों, सपनों और कलाकारों के संघर्ष का साक्षी बन चुका है। साहित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.