शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। विकासखंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय अल्हापुर में शनिवार दोपहर निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विनय मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नए सत्र से पहले ही छात्रों को पुस्तकें वितरित कीं, जिससे बच्चों में उत्साह दिखा। मिश्रा ने कहा कि बच्चों को किताबों के प्रयोग के लिए प्रेरित करें। अध्यक्षता नोडल संकुल शिक्षक विनायक मिश्रा ने की। इस दौरान न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के कक्षा 5 और 8 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...