रांची, मई 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सरकारी स्कूलों में अबतक किताबें नहीं पहुंची हैं, लेकिन आयोजित रेल प्रोजेक्ट परीक्षा में किताबों के पाठ्यक्रम से सवाल पूछे गए। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (जेईपीसी) ने पूर्व में निर्देश जारी किया था कि अप्रैल-मई में आधारभूत आरंभिक कक्षाएं होंगी। छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर का आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर दो महीने का सिलेबस तय किया गया। इसी आधार पर बच्चों का आकलन किया जाना था। यह भी पढ़ें- मासिक परीक्षा तिथि में बदलाव की मांगपाठ्यक्रम की तैयारी जेईपीसी ने पहली से तीसरी, चौथी-पांचवीं, छठी-आठवीं, नौवीं-10वीं और 11वीं-12वीं क्लास के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम तैयार किए। क्लास वार किस विषय में क्या पढ़ना है और किस तरह के सवाल आएंगे इसके बारे में बताया गया था। शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया था कि अगर श...