मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अर्द्धवार्षिक परीक्षा दे चुके बच्चों की पूरी किताबें अब तक नहीं आई हैं। ऐसे में अगले साल दसवीं में जाने वाले बच्चे ब्रिज कोर्स से पढ़ेंगे। सिलेबस नया मगर नई किताबें अब तक उपलब्ध नहीं कराने पर सीबीएसई और एनसीईआरटी इसकी तैयारी कर रहा है।

किताबों की अनुपलब्धता सीबीएसई की नौवीं कक्षा के बच्चों को अबतक पूरी किताबें नहीं मिल पाई है। अगले साल 10वीं में जाने वाले बच्चों के लिए अब ब्रिज कोर्स तैयार किया जा रहा है। गणित, विज्ञान से लेकर सोशल साइंस में बच्चे आधी-अधूरी किताबों से पढ़ रहे हैं। नौवीं का सिलेबस बदलने के बाद टुकड़ों में बच्चों को नई किताबें मिल रही हैं। हजारों बच्चे इससे परेशान हैं। बड़ी संख्या में बच्चों व अभिभावकों ने सीबीएसई को ई-मेल कर परेशानी बताई है। इसके अलावा काउंसिलिंग सेल के ...