किताबें और कपड़े लेकर हॉस्टल के बाहर छात्रों का प्रदर्शन
वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। बीएचयू के बिरला-ए छात्रावास के बाहर शुक्रवार की शाम छात्रों ने किताबें, बैग और कपड़े लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने 50 से ज्यादा तस्वीरों में हॉस्टल की बदहाली भी दिखाई। कहा कि कमरों में सीलन के कारण छात्रों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है और दीमक के कारण किताबें और सामान। साक्ष्य दिखाने और समाधान मांगने पर छात्रों को हॉस्टल से बाहर करने की धमकी दी जाती है। इस दौरान छात्रों ने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें शिकायत करने वाले छात्र को अधिकारी धकेल कर बाहर कर रहा है। धरने पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं। एक साल से ज्यादा समय से लगातार इसकी शिकायत की जा रही है और कोई सुधार नहीं हुआ। छात्रों ने 50 से ज्यादा तस्वीरों में कमरे, लॉबी, कॉमन रूम आदि की बदहाली दिखाई। एक वीडियो भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.