किताबी ज्ञान को मॉडल के माध्यम से करके सीखेंगे छात्र
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) स्कूलों के विद्यार्थी किताबी ज्ञान को मॉडल बनाकर सीखेंगे। लर्निंग बाय डूइंग के माध्यम से 586 पीएम श्री स्कूलों को 40-40 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। कुल 2.34 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिससे छात्रों को विभिन्न मॉडल तैयार करने के लिए सामग्री खरीदकर दी जाएगी।
शिक्षण की नई दिशा गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। जिससे छात्र जो भी कुछ किताबों में पढ़ें उन्हें प्रयोग करके सीख भी सकें। सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं उन्हें प्रयोगात्मक ज्ञान भी दिया जाएगा। विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम से जुड़े विभिन्न विषयों में मॉडल तैयार करेंगे और उसके माध्यम से वह आसानी से सीख सकेंगे। छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रयोग एवं अनुभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.