जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। कीताडीह स्थित ग्वाला पट्टी में शीतला हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकली। गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोष के साथ निकाली गई इस कलश यात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर मंदिर परिसर से निकले और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचे। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 10 मार्च से 16 मार्च तक किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक दिहरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज कथावाचन करेंगे। कथा के समापन के उपरांत 17 मार्च विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.