कितने पढ़े-लिखे हैं टाइगर श्रॉफ, मुंबई में हुई फायरिंग में बाल-बाल बची एक्टर की जान
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- रविवार की शाम मुंबई के जुहू में अचानक गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। निशाने पर बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ थे। बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाईं। किस्मत अच्छी थी कि टाइगर को खरोंच तक नहीं आई। पर इस हमले ने फिल्म इंडस्ट्री में फिर खौफ भर दिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक टाइगर एक फुटबॉल ग्राउंड से अपनी गाड़ी में निकल रहे थे। वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा थी। इसी भीड़ के बीच से गाड़ी पर तीन से चार राउंड फायर किए गए। फिर हमलावर बाइक से भाग निकले। डीसीपी मोहित गर्ग ने साफ कहा कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी। हालांकि उनका ड्राइवर घायल हुआ है। एक ऑटो रिक्शा चालक को भी चोट आई है। शुरुआती खबरों में एक्टर के घायल होने की बात चली थी। वह बात गलत निकली।गैंग ने ली जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.