कितने दिन मंत्री बने रहेंगे दीपक प्रकाश? उपेंद्र कुशवाहा के बेटे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है
पटना, जुलाई 15 -- Deepak Prakash Kushwaha News: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा कब तक अपने पद पर बने रहेंगे, इसकी दिशा तय करने वाली एक सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के इकलौते बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा बिहार के पंचायती राज मंत्री हैं। दीपक बिना विधायक या विधान पार्षद बने नवंबर से अब तक दो पारियों में कुल 216 दिन यानी छह महीने से ज्यादा समय से मंत्री पद पर काबिज हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मंत्री तो कोई भी बन सकता है, लेकिन उसे छह महीने के अंदर राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना होगा। बिहार में विधानसभा और विधान परिषद दोनों है, लेकिन दीपक प्रकाश अब तक एमएलए या एमएलसी नहीं बन पाए हैं। सुप्रीम कोर्ट में बिहार के रहने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.