नई दिल्ली, मई 29 -- गर्मियों में आइसक्रीम खाना लगभग सभी को पसंद होता है। कई लोग एक बार में ज्यादा आइसक्रीम खरीदकर फ्रीजर में रख देते हैं, ताकि बाद में एकदम निकालकर खा सकें। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आइसक्रीम कितने दिनों तक सेफ रह सकती है। सही तापमान और सही तरीके से स्टोर ना करने पर आइसक्रीम का स्वाद और उसकी बनावट खराब होने लगती है। कई बार उसमें बर्फ जमने लगती है या फ्रीजर जैसी गंध आने लगती है। खासकर खुली हुई आइसक्रीम ज्यादा जल्दी खराब होती है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि आइसक्रीम को कितने दिन तक रखना सही होता है और उसे लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।फ्रीजर में कितने दिन तक सही रह सकती है आइसक्रीम?बंद पैक वाली आइसक्रीम अगर आइसक्रीम का पैकेट खुला नहीं है, तो इसे आमतौर पर एक से दो महीने तक फ्रीजर में रख स...