कितने जुल्म छिपाएगा पाकिस्तान? ब्रिटेन पहुंचा PoK में नागरिकों के दमन का मामला, सड़क पर उतरे लोग
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- आखिर पाकिस्तान अपनी काली करतूतों को कब तक छिपा पाएगा? पाकिस्तानी हुकूमत पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थानीय लोगों पर लगातार जुल्म ढा रहा है। अधिकारों की मांग करने वाले लोगों पर हिंसक और बर्बर कार्रवाई की है और इन जुल्मों को छिपाने के लिए दुनियाभर में नए नए ढोंग भी रचता रहता है। हालांकि भारत ने लगातार पूरी दुनिया के सामने इस मसले को लेकर पाकिस्तान की पोल खोली है। अब Pok के लोगों की चीखें ब्रिटेन तक पहुंच गई हैं। PoK में जारी मानवाधिकार उल्लंघनों, फर्जी असेंबली चुनावों और नागरिक अधिकारों के हनन के विरोध में ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड शहर में ब्रिटिश कश्मीरी समुदाय के लोगों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पाकिस्तान के अवैध कब्जे और दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.