नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- Indian Army: भारत में रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के एक प्रमुख उपक्रम और एक फ्रांसीसी कंपनी के बीच बड़ा समझौता हुआ है। दोनों पक्षों ने भारत में सटीक लक्ष्यभेदी हथियार प्रणाली HAMMER यानी हाइली एजाइल मॉड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज के उत्पादन के लिए एक संयुक्त उद्यम सहयोग समझौते (JVCA) पर सोमवार को हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, हैमर एक ऐसा हथियार है, जिसे युद्ध में प्रभावी साबित किया जा चुका है। यह बहुत सटीक निशाना लगाने वाला और अलग-अलग प्रकार के विमानों पर इस्तेमाल किए जाने लायक ढांचा रखता है। इसकी बनावट ऐसी है कि इसे राफेल लड़ाकू विमान से लेकर हल्के लड़ाकू विमान तेजस तक कई प्लेटफॉर्म पर लगाया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'मेक-इन-इंडिया' और आत्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.