नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- हाल ही में Apple ने भारत समेत अन्य बाजारों में iPhone 18 Pro सीरीज और अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है। फिर भी, ज्यादातर लोगों को लॉन्च के समय iPhone 18 बेस वेरिएंट की कमी महसूस हुई। ऐसा लग रहा है कि ऐप्पल फैन्स बेसब्री से iPhone 18 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। iPhone 18 से जुड़े लीक और अफवाहें भी तेजी से सामने आ रही हैं, जिससे हिंट मिलता है कि अपकमिंग आईफोन में क्या-क्या देखने को मिल सकता है। अगर आप भी आईफोन 18 खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इसके लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए लीक, अनुमानों और अफवाहों से सामने आई कुछ डिटेल्स पर नजर डालते हैं...iPhone 18 में क्या-क्या खास हो सकता है (संभावित) टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि अपकमिंग ऐप्पल आईफोन 18 में 6.3-इंच का LTPO सुपर...