नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Retirement Planning: जिंदगी भर नौकरी और कमाई के बाद ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि अपना घर और कुछ प्रॉपर्टी बच्चों के लिए छोड़कर जाएं। लेकिन अब परिवार का स्ट्रक्चर बदल रहा है। बच्चे पढ़ाई और नौकरी के लिए दूसरे शहरों या विदेश चले जाते हैं और माता-पिता उम्र बढ़ने के साथ बड़े घर और दूसरी प्रॉपर्टी की देखभाल में परेशान होने लगते हैं। ऐसे में कई रिटायर्ड लोग अब सवाल पूछ रहे हैं कि क्या रिटायरमेंट में करोड़ों की प्रॉपर्टी रखना जरूरी है? या उसे बेचकर पैसा सेफ और आसानी से संभालने वाले निवेश में लगाना बेहतर है? भोपाल के 83 वर्षीय एस जगन्नाथ राव का मामला इसका अच्छा उदाहरण है। पत्नी के निधन के बाद वह तीन बेडरूम वाले घर में अकेले रह रहे थे, जबकि उनके दोनों बेटे बेंगलुरु में रहते थे। घर की देखभाल मुश्किल होती जा रही थी और बच्चों...