नई दिल्ली, मई 1 -- बालों में जुएं और लीख होना बड़ी आम समस्या है। खासतौर से स्कूल जाने वाले बच्चों के सिर में तो अक्सर जुएं पड़ जाती हैं, जिन्हें निकालना बड़ा मुश्किल होता है। ये काफी तेजी से फैलती हैं, इसलिए एक बार अगर बच्चे के सिर में हो जाएं तो पूरे घर में फैलने का खतरा रहता है। इन्हें निकालने के लिए केमिकल वाले शैंपू और ट्रीटमेंट मौजूद हैं, लेकिन बच्चों की स्कैल्प के लिए सही नहीं होते। वहीं इनसे कई बार जुएं तो निकल जाती हैं, लेकिन लीख (जूं के अंडे) नहीं निकलती, जिससे दोबारा जुएं पनप जाती हैं। इसलिए बच्चों के लिए ऐसा नुस्खा ट्राई करना ही बेहतर है, जो नेचुरल भी हो और जुओं के साथ-साथ लीख का भी सफाया कर दे। आज हम आपके लिए एक ऐसे ही होममेड ऑयल को बनाने का तरीका ले कर आए हैं, जिससे 2-3 बार में ही आपको फर्क साफ दिखाई देगा।जुएं और लीखों का सफा...