नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट को कुत्ते के बर्तन से पानी पिलाने का एक वीडियो हाल ही में यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने चैनल पर शेयर किया है। इसके बाद पूरे इंटरनेट पर बवाल मच गया है। यूट्यूबर सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं। लोग गुस्से में हैं। साथ ही बहुत से लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर अवंतिका ने कुत्ते के बर्तन में पानी क्यों पिया। इसके अलावा बहुत से लोगों के इस बारे में जानने की भी दिलचस्पी रहती है कि अवंतिका भट्ट कौन हैं और वह कितनी पढ़ी-लिखी हैं।क्या है पूरा मामला सौरव जोशी ने अपने ताजा वीडियो में परिवार के साथ एक गेम खेला। इसी गेम में उन्होंने अवंतिका को एक डेयर दिया। डेयर था अपने पालतू कुत्ते ओरियो के कटोरे से पानी पीना। अवंतिका पहले हिचकिचाईं। उन्होंने मना भी किया। फिर सौरव ने क...