नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- इजरायल में हुए ताजा चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के पिछड़ जाने से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह संयोजक सौरभ दास बेहद खुश हैं। उन्होंने नेतन्याहू को नरसंहार करने वाला कहते हुए इसे गाजा और फिलिस्तीन में मारे गए लोगों को याद करने का दिन बताया। इससे पहले अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को लगे झटकों से भी सीजेपी के नेता गदगद नजर आए थे। इजराइल रक्षा बलों के पूर्व प्रमुख गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने के रेस में आगे निकल गए हैं और नेतन्याहू काफी पिछड़ गए। सीजेपी नेता सौरभ दास ने इस पर कहा, 'कितनी खुशी का दिन है। साथ ही उन सब लोगों को याद करने का दिन भी है जो नरसंहार करने वालों के हाथ गाजा, फिलिस्तीन में मारे गए। आशा है कि यह और आगे बढ़े और बेंजामिन नेतन्याहू का अंजाम उससे भी बुरा हो जो उन्होंने बेकसूर लोगों का किया।' 27 अ...