नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- कोई देश कितना नीचे गिर सकता है, इसे समझना है तो पाकिस्तान की ओर देख लेना चाहिए। पाकिस्तान ने हाल ही में एक बात फिर इसका उदाहरण दिया है। दरअसल बीते दिनों सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा समझौता करके उछल रहे पाकिस्तान की हालत पहली परीक्षा में ही पतली हो गई। पश्चिम एशिया में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सऊदी के साथ साथ पूरी दुनिया को उम्मीद थी कि मक्का समझौते की शर्तों के तहत अब पाकिस्तान सऊदी की मदद को आगे आएगा। लेकिन पाकिस्तान ने तो सीधे हाथ खड़े कर दिए। अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पाकिस्तान ने मक्का समझौते से भागने के लिए अफगानिस्तान पर हमले शुरू कर दिए हैं और आम लोगों तक को मरवा रहा है। यह दावा अफगानिस्तान में तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने किया है। तालिबा...