कटिहार, मई 3 -- कटिहार निज संवाददाता जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में बुद्ध जयंती एवं श्रमिक दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कन्हैया कुमार केसरी ने की। कवि गोष्ठी का आगाज महात्मा बुद्ध को समर्पित कविता से हुआ। डॉ कामेश्वर पंकज ने कविता सुनाते हुए कहा कितना कठिन है आज किसी का बुद्ध होना, कितना कठिन है आज युद्ध के विरुद्ध होना। लक्ष्मी कुमारी ने कहा बुद्ध नाम है औरों के कल्याण का। गिरधर जी की कविता बुद्ध आज भी मिले चौराहे पर एक मजदूर की निस्पृहता में। उमेश कुमार ने लंगड़ाता हुआ मजदूर,विनोद कुमार नैतिक ने पत्थर में प्राण भरे जो मिट्टी को रूप दे,फुलेंद्र आचार्य ने सर पर रहता चीथड़ा, विनोद मिश्र ने यह जद्दोजहद की जिंदगी, क्या मौत का छलावा है। यह भी पढ़ें- बिहिया : बुद्ध की करुणा और मजदूरों के सम्मान का संगम, पंचशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.