किड ज़ोन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे समारोह धूमधाम से मनाया
शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। किड ज़ोन इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को मदर्स डे समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में लोधीपुर के पार्षद रूपेश कुमार वर्मा की पत्नी मंजू वर्मा मौजूद रहीं। विद्यालय परिवार ने माताओं का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। प्रधानाचार्या मंतशा सिद्दीकी ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और बच्चों की सफलता में सबसे बड़ा योगदान मां का होता है। वहीं डायरेक्टर साक्षी रस्तोगी ने कहा कि मदर्स डे मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। यह भी पढ़ें- बच्चों ने अपनी माताओं को भेंट किए सुंदर उपहार कार्यक्रम में म्यूजिकल गेम, टास्क गेम, पहचानो अपने बच्चे को और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.