मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- रोहाना रोड स्थित किड्स हैवन पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोचक खेलों के बीच सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरुषोत्तम त्यागी को 'मिस्टर फेयरवेल' और नैंसी पुंडीर को 'मिस फेयरवेल' चुना गया। कार्यक्रम का सफल संचालन काजल शर्मा व निहारिका त्यागी ने किया, जबकि काजल व तनु धीमान ने रोचक गेम्स खिलाए। यह आयोजन शिक्षिका मोनिका पुंडीर और मंजर अली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सत्यप्रकाश धीमान ने छात्रों को अनुशासन और ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने की सीख दी। संस्थापिका सुनीता धीमान ने निरंतर परिश्रम और अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.