दरभंगा, जून 16 -- विजय राय,बेनीपुर। किड्स हेवन सेकेंडरी स्कूल, लहेरियासराय में समर कैंप के समापन पर सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनिल मिश्र ने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित किया गया। निदेशक अमन कुमार पाठक ने सफल संचालन पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं आरना, आयुष, आशीष, वैदेही, वान्या, अवयुक्त, अफराज, वेदिका, देवमंत्र, सूर्यतेज, अक्षिता, अवयांक और समृद्धि को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रशासक सुरेंद्र कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...