इटावा औरैया, फरवरी 11 -- बसरेहर, संवाददाता। किड्स वैली स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि मनोज यादव ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन और कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, कठिनाइयों से न घबराने और निरंतर मेहनत करते रहने का संदेश दिया। उनके शब्दों ने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा का संचार किया। विशिष्ट अतिथि अनुपम यादव एवं श्वेता यादव ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यालय में सीखी गई अनुशासन, मेहनत और संस्कार की सीख जीवनभर उनके काम आएगी। विद्यालय के निदेशक प्रधानाचार्य कौशल किशोर ने कहा कि कक्षा 12 के विद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.