कानपुर, दिसम्बर 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट अकादमी की ओर से शहर में पहली बार किड्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 12 टीमों से जूनियर खिलाड़ी दम दिखाएंगे। मंगलवार को फूलबाग स्थित किड्स प्रीमियर लीग का उद्घाटन डीसीपी श्रवण कुमार, आवेंद्र स्वरूप और डॉ. आईएम रोहतगी ने किया। आयोजन सचिव एहसान इमरान ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर इसे मिनी आईपीएल से जूनियर स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच दिया जाएगा। किड्स प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। लीग में सकर इलेवन, यूपीएस, जैन एकादश, पालीवाल, आईसीसीए, एनटीसीए, ड्रीम, सूरज, वीएसआईसीएस इलेवन, आरके बाजपेयी जैनिथ और गुलाम मोइनुद्दीन एकादश से खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाते हुए खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। बुधवार को लीग मैच की शुरुआत ...