रुद्रपुर, जुलाई 9 -- दिनेशपुर। नगर के किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल के छात्र ध्रुव सिंह राणा का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ है। वह राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र हैं। स्कूल प्रबंधक सत्येंद्र सिंह मान ने इसे ध्रुव की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। प्रधानाचार्य जीपी होता ने भी उन्हें बधाई दी। एनडीए में चयन के बाद ध्रुव चार वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में देश सेवा करेंगे। यह भी पढ़ें- अल्केमिस्ट स्कूल में विद्यार्थियों को दिए कॅरियर टिप्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...