बरेली, अप्रैल 13 -- संगम कला समूह बरेली चैप्टर ने माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। चार आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में किड्स ग्रुप में आयुश्री सक्सेना ने पहला, अक्षिता सिंह ने दूसरा और यथार्थ मौर्य ने तीसरा स्थान पाया। टीनएजर्स ग्रुप में अवनि कंचनी ने पहला, विवान सक्सेना ने दूसरा और महिमा सिंह ने तीसरा स्थान पाया। यंगस्टर्स ग्रुप में अंश मिश्रा ने पहला, शिव शंकर ने दूसरा और फैजी ने तीसरा स्थान पाया। एडल्ट्स ग्रुप में प्रथम स्थान पर किरण बिष्ट, द्वितीय स्थान पर संगीता मौर्य और तृतीय स्थान पर राजय सक्सेना रहे। मीडिया संयोजक स्वयं वर्मा ने बताया कि विजेताओं को विशेष अतिथि लेखिका डॉ. मेघा अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, सचिव डॉ. अवनीश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल यदुवंशी ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर...