धनबाद, जून 23 -- किड्स गार्डन सेकेंडरी विद्यालय झरिया में सोमवार को सामूहिक योग शिविर का आयोजन हुआ। शारीरिक विज्ञान शिक्षक एस कर्मकार और अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासन किए। मौके पर निदेशक डॉ. शोभा सिन्हा ने कहा कि योग से कई रोगों का निवारण संभव है, इसे जीवन में जरूर अपनाएं। प्राचार्या डॉ. स्नेहलता सिन्हा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षक प्रभारी दीपा राय चौधरी, संतोष कुमार, शालू तिवारी, कविता सिंह, संचिता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ज्ञान सरिता में लगा योग शिविर यह भी पढ़ें- विद्यालय के बच्चों को कराया गया योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...