धनबाद, मई 21 -- धनबाद। किड्स गार्डेन स्कूल हीरापुर में बुधवार को तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने प्रार्थना, योगा, जुंबा डांस के साथ कई गेन में हिस्सा लिया। रेन डांस में जमकर मस्ती की। प्राचार्य एसके सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य कला में भी निपुण होने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बच्चों को पॉट मेकिंग, पेंटिंग समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। मौके पर श्रमिष्ठा, लवली, नेहा, कोकोली, निरंजन, गणेश समेत अन्य शिक्षक सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- किड्स गार्डेन सेकेंडरी स्कूल झरिया में समर कैंप की धूम यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा यह भी पढ़ें- उत्साह के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय समर कैंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...