बरेली, जून 2 -- किड्स गार्डन प्ले स्कूल एवं डे-केयर कर्मचारी नगर में आयोजित समर कैंप का समापन धूमधाम से हुआ। कैंप के दौरान बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समर कैंप में बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं, फ्रूट चाट बनाने की गतिविधि, बॉलीवुड डे, पपेट शो तथा मूवी डे का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शैली सक्सेना ने बच्चों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय के निदेशक विवेक सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम के समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती यह भी पढ़ें- रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समर कैंप का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...