किड्स क्लब समर कैंप में बच्चों ने बनाया वेस्ट से बेस्ट
धनबाद, मई 24 -- धनबाद। किड्स क्लब आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का समापन शनिवार को सरायढेला में हुआ। समर कैंप में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेकर नई-नई चीजें बनानी सीखी। शुगरकेन प्लेट से होम डेकोर का सामान एवं वेस्ट बोतल से पेंसिल होल्डर बनाकर बच्चों ने वेस्ट से बेस्ट का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखते हुए उन्हें रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया। मुख्य आकर्षण बच्चों की हैलोवीन पार्टी रही, जिसमें सभी बच्चे भूत-प्रेत के ड्रेस में सजकर पहुंचे। समर कैंप संगीता, सुनीता, रिया, सोनम, काजल सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चो ने किया मनोरंजन यह भी पढ़ें- संगीत के प्रति रुचि विकसित करें बच्चे यह भी पढ़ें- मुंगेर: छह दिवसीय समर कैंप का समापन
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.