मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी अक्षरम द पब्लिक स्कूल में बेबी शो एवं टैलेंट हंट 2026 का भव्य आयोजन नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने तीन विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया और अपने आत्मविश्वास, मंच कौशल, रचनात्मकता तथा मासूम प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में ऋतु सिंघल, अनुभूति जैन, सोनम अग्रवाल, अनुराधा वर्मा ने सभी निर्णायकों को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट एवं आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, जबकि विजेता बच्चों को प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.