बोकारो, मई 11 -- बारी कोऑपरेटिव स्थित किड्जी प्रीस्कूल में सोमवार से समर कैंप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बच्चों ने योग व फिटनेस गतिविधियों के साथ दिन की शुरुआत की। नन्हें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास, फन एक्टिविटी व रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिससे विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा। प्रिंसिपल रंजना सिंह ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को सीखने, खेलने व प्रतिभा निखारने का मंच देना है। कैंप में योग व फिटनेस, आर्ट एंड क्राफ्ट, कलर लैब, इन्वेंटर्स लैब, मूवी मस्ती, जंगल सफारी, छोटे शेफ की रसोई, म्यूजिक एंड डांस, गेम्स व पूल पार्टी जैसी गतिविधियां होंगी। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही समर कैंप शुरू मौके पर सुगंधा, प्रीति, तुलसी, दिव्या किरण, उषा, वंदना, व...