किडनैप कर हत्या का एफआईआर, 3 आरोपी को जेल; 4 साल बाद नोयडा में जिंदा मिला समस्तीपुर युवक
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- बिहार के समस्तीपुर से किडनैपिंग कर युवक की हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे आम जनों के साथ साथ पुलिस भी हैरान है। जिस युवक को अगवा कर हत्या कर देने का एफआईआर परिजनों ने दर्ज करवाया वह युवक चार साल बाद सकुशल लौट आया है। अपहृत युवक को लेकर आरोपी पक्ष के लोग थाना पहुंचे तो उनके पीछे बड़ी भीड़ थाने पर पहुंच गई। मामला रोसड़ा थाना का। युवक के थाने पहुंचते ही कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने अब न्योचित कार्रवाई की मांग की है। मामला रोसड़ा थाना कांड संख्या 259/22 का है। लालपुर निवासी मदन यादव ने अपने 20 वर्षीय पुत्र रविशंकर के गायब होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने तीन लोगों को नामजद करते हुए पुत्र की हत्या कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.